फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prescription of eight candidates in the investigation dismissed

जांच में आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिले की छह विधान सभा सीटों के लिए दाखिल 86 नामांकन पत्रों की सोमवार को कलक्ट्रेट मेें कड़ी सुरक्षा के बीच जांच की गई। जांच में आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों के साथ दस्तावेज पूरे न पाए जाने पर आरओ ने उन्हें खारिज कर दिए। कटरा विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक चार पर्चे निरस्त हुए। इसके अतिरिक्त नगर, पुवायां, जलालाबाद और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से एक-एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया। तिलहर सीट के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में कोई कमी नहीं पाई गई। जांच के बाद अब सभी छह सीटों से 78 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्रवार नामांकन के लिए निर्धारित किए गए कक्षों में सुबह दस बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच शुरू की। अपरान्ह तीन बजे तक चली जांच में आठ प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों के साथ चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कई दस्तावेज संलगभन नहीं पाए गए। लिहाजा इन सभी नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

कटरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मूंगालाल और रामसरन, लोकदल के जीतश कुमार और सर्व समभाव पार्टी के उम्मीदवार जाफर अली के नामांकन पत्र आवश्यक दस्तावेज न होने पर निरस्त हो गए। इसी तरह नगर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनाधार पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र पांडेय, पुवायां से निर्दलीय मुकेश कुमार, जलालाबाद से फतेह बहादुर और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी शोभित शर्मा के पर्चे खारिज हो गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 15, तिलहर में 16, कटरा मेें 14, जलालाबाद और ददरौल में दस-दस तथा पुवायां विधानसभा क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed