फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations to save Kakra New City from floods... now the drainage system will be better

Shahjahanpur News: ककरा न्यू सिटी को बाढ़ से बचाने की तैयारी... अब बेहतर होगा ड्रेनेज सिस्टम

Sat, 03 Aug 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations to save Kakra New City from floods... now the drainage system will be better
न्यू सिटी ककरा में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा को भविष्य में गर्रा नदी की बाढ़ से बचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम यहां ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करेगा। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद से कृत्रिम खाई, नाले का निर्माण, पाइप लाइन डालकर बचाव का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू सिटी ककरा में बाढ़ का पानी भर गया था। इससे चार्जिंग स्टेशन में पानी घुसने से ई-बसों का संचालन प्रभावित होने के साथ ही नगर निगम के नवीन भवन का निर्माण कार्य भी रुक गया था। जैव विविधता पार्क, एफएसटीपी समेत नगर निगम की तमाम परियोजनाओं पर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन


ऐसे में भविष्य में गर्रा का जलस्तर बढ़ने से फिर न्यू सिटी ककरा में बाढ़ के हालात पैदा होने और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना प्रबल है। इसको ध्यान में रखकर अब नगर निगम ने बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने पर कार्य किए जाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके आंबेडकर का कहना है कि इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्रा नदी तथा उसकी सहायक धाराओं द्वारा निर्मित जल प्रवाह की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसमें कृत्रिम खाई, नाले का निर्माण, पाइप लाइन डालने के अलावा अन्य विकल्पों को भी चुना जाएगा। कुल मिलाकर बाढ़ आने पर न्यू सिटी ककरा में जलभराव न हो, इसके लिए पानी एक स्थान से दूसरे स्थान पर निकालने का रास्ता बनाया जाएगा।

----

क्षतिग्रस्त हो गया था गर्रा नदी पर बने पुल का पहुंच मार्ग

अजीजगंज से न्यू सिटी ककरा तक जाने के लिए गर्रा नदी पर पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल का पहुंच मार्ग बाढ़ आने पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे आवागमन बंद हो गया। न्यू सिटी ककरा में स्थित चार्जिंग स्टेशन से ई-बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। पहले पहुंच मार्ग की मरम्मत कराने के लिए सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों में सामंजस्य नहीं बन पाया। इसको लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी तय की गई। विभाग की ओर से पहुंच मार्ग की मरम्मत तो अभी नहीं कराई गई, लेकिन वैकल्पिक मार्ग जरूर बनाया गया है।

-----

शासन को प्रस्ताव भेजेगा पीडब्ल्यूडी

- अजीजगंज और न्यू सिटी ककरा के बीच आवागमन के लिए गर्रा नदी पर बने पुल के पहुंच मार्ग का निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी शासन को प्रस्ताव भेजेगा। पीडब्ल्यूडी के अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, इसको दो-तीन दिनों में शासन को भेज दिया जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करवा दिया गया है। इससे आवागमन सुचारू हो गया है।

----

नगर निगम के नवीन भवन का निर्माण दोबारा चालू

- न्यू सिटी ककरा में बाढ़ का पानी पहुंचने से नगर निगम के नवीन भवन का निर्माण कार्य भी रुक गया था। जलस्तर कम होने के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गर्रा नदी के बिल्कुल किनारे पर हो रहे निर्माण कार्य व मुख्य मार्ग से निर्माणाधीन कार्यालय भवन के परिसर की ऊंचाई कम होने से भविष्य में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं, न्यू सिटी ककरा में ही विकसित हो रहे जैव विविधता पार्क की भी दुर्दशा हो गई है।


-----

न्यू सिटी ककरा को विकसित किया जा रहा है। इसलिए यहां पर बाढ़ का पानी न पहुंचे, इसके लिए उपाय किए जाएंगे। सबसे पहले ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा, इसमें विशेषज्ञों की मदद लेंगे। - एसके आंबेडकर, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed