{"_id":"575b05564f1c1bca389c691e","slug":"preparations-for-the-visit-of-the-chief-administra-tion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला, लेकिन अधिकारिक तौर पर माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 18 जून को यहां आकर प्रस्तावित मेडिकल कालेज की आधार शिला रखने के साथ जनहित के अन्य कई कार्यों को गति दे सकते हैं। इसी संभावना को ध्यान मेें रखते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह और एसडीएम सदर अजय तिवारी समेत अन्य कई अधिकारियों के साथ कांट-ददरौल रोड पर स्थित गांव जिगनेरा जाकर राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण को अधिग्रहीत जमीन का मुआयना किया। इससे पहले, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएम के दौरे को फोकस में रखते हुए सभी अवशेष कार्य नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी डॉ. मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।
विज्ञापन