फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for the Hajj pilgrimage have begun; a passport valid until December 31, 2027, is mandatory.

Shahjahanpur News: हज यात्रा की तैयारी शुरू, 31 दिसंबर 2027 तक का वैध पासपोर्ट जरूरी

Sat, 06 Jun 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Hajj pilgrimage have begun; a passport valid until December 31, 2027, is mandatory.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज-2027 की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर के आधार पर इच्छुक हज यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य हज समिति की ओर से जारी पत्र में सचिव मोहम्मद तारिक ने बताया कि हज यात्रा के लिए केवल मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही मान्य होंगे। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो।
विज्ञापन

हज समिति ने नया पासपोर्ट बनवाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पासपोर्ट में सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिक्कत आ सकती हैं। समिति ने संभावित हज यात्रियों से अपील की है कि जिनके पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है, वे जल्द पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर नया पासपोर्ट बनवा लें। इससे हज-2027 की घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed