फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers were offered to machines and tools, seeking happiness and prosperity.

Shahjahanpur News: मशीनों व औजारों का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered to machines and tools, seeking happiness and prosperity.
तिलहर चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा करते मिल जीएम शैलेंद्र अस्थाना व स्टॉफ। स्रोत: संस्थान
शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया गया। औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और वर्कशॉप में मशीनों व औजारों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बहादुरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र, रोडवेज बस अड्डा समेत कई स्थानों पर पूजन किया गया। विसरात घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। बंडा में बाबा चरन दास मंदिर परिसर में बने विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ और भंडारा आयोजित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य बादशाह शर्मा ने बरेली मोड़ स्थित आवास विकास काॅलोनी में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव में व्यक्त किए। त्रिभुवन लाल कुशवाह, रतीराम वर्मा, राजीव अग्रवाल, सर्वेश सचान, मनोज दीक्षित, पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वित्तमंत्री ने लाभार्थियों को टूलकिट की वितरित
शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गांधी भवन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिलाई और हलवाई ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुख्य मंत्री युवा उद्यमी के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने दीप जलाकर किया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल और बजाज एनर्जी में भगवान विश्वकर्मा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर प्रसाद बांटा। मिल मंदिर के पुजारी रामनिवास मिश्रा ने पूजा कराई। यूनिट हेड डाॅ. हरेंद्र कुमार त्रिपाठी और बजाज एनर्जी में यूनिट हेड निशांत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हवन पूजन के बाद आरती की गई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा, प्रदीप बैरागी, सर्वेश शर्मा का सहयोग रहा।
तिलहर। चीनी मिल में पंडित राम जी शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने आरती उतारी। विभिन्न राइस मिलों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में मशीनों व उपकरणों की साफ-सफाई की गई।
निगोही। ग्राम विक्रमपुर चकोरा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। कारीगरों ने अपने औजारों का पूजन कर हवन किया। सुधीर शर्मा, रणजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। प्रसिद्ध महादेवन मंदिर पर विधि-विधान से पूजन किया। इस मौके पर राकेश विश्वकर्मा, रघुवीर विश्वकर्मा, भाईलाल विश्वकर्मा, वीरपाल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
कांट। विद्युत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा जयंती पर अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ पूजन किया। सभी ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। राजेश, इमरान हुसैन, देवदत्त सिंह आदि मौजूद रहे।

--
सपा कार्यालय पर जयंती मनाई

सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश कुमार वर्मा, रोशन लाल वर्मा, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

तिलहर चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा करते मिल जीएम शैलेंद्र अस्थाना व स्टॉफ। स्रोत: संस्थान

तिलहर चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा करते मिल जीएम शैलेंद्र अस्थाना व स्टॉफ। स्रोत: संस्थान

तिलहर चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा करते मिल जीएम शैलेंद्र अस्थाना व स्टॉफ। स्रोत: संस्थान

तिलहर चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा करते मिल जीएम शैलेंद्र अस्थाना व स्टॉफ। स्रोत: संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed