फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prashant Trivedi and Ashutosh got success in the first attempt

प्रशांत और आशुतोष ने पहले प्रयास में पास की परीक्षा

Sat, 28 May 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prashant Trivedi and Ashutosh got success in the first attempt
प्रशांत त्रिवेदी - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया है। इसमें जलालाबाद के प्रशांत त्रिवेदी और आशुतोष पांडेय ने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

प्रशांत त्रिवेदी मोहल्ला वर्कजई निवासी कोटेदार लक्ष्मीकांत त्रिवेदी व किरण त्रिवेदी के बेटे हैं। फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी करने के बाद अक्तूबर में प्रशांत का चयन तकनीकी सहायक (कृषि) के पद पर हो गया था। वर्तमान में वह फर्रुखाबाद के ब्लॉक राजेपुर में तैनात हैं। प्रशांत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं। बताया कि एमएससी के बाद परीक्षा के लिए कानपुर में दो-तीन महीने कोचिंग कर पाए थे कि कोरोना के चलते घर लौटना पड़ा। नौकरी लगने के बाद घर पर ही पढ़ाई कर रहे थे। परीक्षा में उनकी 55वीं रैंक आई है।
विज्ञापन

पीसीएस में 43वीं रैंक पाने वाले आशुतोष पांडेय मोहल्ला नवीननगर निवासी हैं। वह मूलरूप से गांव कोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ईश्वर दयाल व सुधा पांडेय के बेटे हैं। कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर से पीएचडी करने के दौरान उनका चयन राजकीय पर्यवेक्षक (गन्ना विभाग) में हो गया था। इस समय वह सीतापुर के महोली में तैनात हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुओं के आशीर्वाद को देते हैं। आशुतोष ने बताया कि उन्होंने नौकरी से समय निकालकर तैयारी की और सफलता प्राप्त की।

आशुतोष पांडेय

आशुतोष पांडेय- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed