{"_id":"61994dab88ff6a6cba33fc4c","slug":"prakash-parva-shahjahanpur-news-bly466787573","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटिया साहिब में मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटिया साहिब में मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कुटिया साहिब गुरुद्वारा में गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्व सजाया गया गुरुग्र?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव शनिवार को गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब में मनाया गया। इस बीच रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कुटिया साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 दिन पूर्व से सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी आरंभ हो गई थी और पिछले पांच दिनों में रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकली गई।
शनिवार को अखंड पाठ साहिब का समापन होने के बाद श्रद्धालुओं का कुटिया साहिब में पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने दीवान हाल में गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका और आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही गुरुवाणी सुनकर स्वयं को कृतार्थ किया। अमृतसर से आए रागी कमलजीत सिंह ने गुरवाणी के अनुसार कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा कुटिया साहिब में लंगर चला। संगत ने लंगर में शामिल होकर गुरु महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सरंक्षक राजेंदर सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह कोमल, गुरदीप सिंह राजा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।