{"_id":"58e7d2ee4f1c1b68625b4e47","slug":"pragya-group-activists-fierce-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गंदगी से भड़के प्रज्ञा ग्रुप के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गंदगी से भड़के प्रज्ञा ग्रुप के कार्यकर्ता
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
प्रचंड गर्मी शुरू हो जाने के साथ शहर में गंदगी और जलभराव से परेशान नागरिकों की आवाज बनकर सामाजिक संगठन प्रज्ञा ग्रुप के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनकी इस मुहिम में सामाजिक संगठन जनता की आवाज और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने डीएम कर्ण सिंह चौहान को ज्ञापन देकर जलभराव और गंदगी की समस्या का निस्तारण शीघ्र कराने की मांग की।
प्रज्ञा ग्रुप से जुड़े आशीष सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल मौर्य, पवन गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, संजीव वर्मा, विपिन पांडेय आदि ने डीएम को बताया कि दो नदियों के बीच बसे शहर में कई इलाके तराई क्षेत्र में होने से वहां मामूली बरसात के बाद कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इसी तरह नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से उनका पानी भी ऐसे इलाकों में सड़कों पर आ जाता है। इस वजह से हर साल गर्मियों में संक्रामक बीमारियां जोर पकड़ने लगती हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के मिश्रीपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से भूजल प्रदूषित हो रहा है और इस वजह से गत वर्षों में सैकड़ों लोग वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि जल जनित रोगों की चपेट में आ चुके हैं। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने से बेशुमार मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में बीमारियों को रोकने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रदर्शन में रामनिवास त्रिवेदी, सुधाकर मिश्र, भाकपा नेता रामशंकर लाल, सुरेश कुमार, रूपा शर्मा, जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता, संतोष शुक्ला, राजकुमार श्रीवास्तव, गोविंद गुपता, सदावती, अनिल श्रीवास्तव, गोपी गुप्ता आदि शामिल रहे।