फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan and his wife beaten up on complaint of assault

Shahjahanpur News: मारपीट की शिकायत पर प्रधान व उनकी पत्नी को पीटा

Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and his wife beaten up on complaint of assault
जलालाबाद। पुलिस से बच्ची के साथ मारपीट की शिकायत पर हमलावरों ने प्रधान के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही प्रधान की पत्नी को भी पीटा। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव अफतियापुर निवासी सूरती देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति रमेश गांव के प्रधान है। सोमवार शाम उनकी भतीजी को गांव के ही चार लोगों ने बेवजह पीट दिया था। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूरती देवी ने बताया कि पुलिस से शिकायत की बात आरोपियों को पता चल गई। उसी रात करीब दस बजे चारों आरोपी लाठी-डंडे व नाजायज हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट की। तहरीर वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed