{"_id":"5d72a74c8ebc3e0138747f11","slug":"pradarshan-shahjahanpur-news-bly375200795","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश रक्षकों ने पुवायां स्टेट हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश रक्षकों ने पुवायां स्टेट हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर आवारा गोवंश के लिए बनाई गई नंदी शाला में बीमार पशुओं की देखभाल में कमी और बदहाल व्यवस्थाओं मेें सुधार नहीं किए जाने राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे लखनऊ-पलिया स्टेट हाईवे पर सिंचाई विभाग डाकबंगला के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद मेें सिटी मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने सदर इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह के साथ मौके पर जाकर कार्यकर्ताओं को पशुओं की देखभाल में सुधार का आश्वासन देकर शांत किया।
हुआ यह कि गोरक्षक दल के जिला अध्यक्ष राजीव अरोरा ने शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग डाकबंगला मेें बनाई गई नंदीशाला जाने पर पाया कि वहां जलभराव से कुछ दिन पहले तक ठीक रहे चार नंदी बीमार हो गए हैं। उन्होंने इसकी लिखित सूचना नगर आयुक्त को दी, लेकिन निगम के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन से जुड़े छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार आदि अन्य तमाम कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट बाद वहां पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरी बात समझी और कार्यवाही का आश्वासन दिया।