{"_id":"699b4ffd6d709013c60dfb77","slug":"practitioners-from-india-and-abroad-performed-meditation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166356-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देश-विदेश से आए अभ्यासियों ने की ध्यान साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देश-विदेश से आए अभ्यासियों ने की ध्यान साधना
विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन में ध्यान साधना के दौरान विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते दाजी। स्रोत: मिशन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव के तीसरे चरण के तीसरे दिन अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। सतना (मध्य प्रदेश) के सांसद गणेश सिंह व ब्रिटेन के सांसद लार्ड क्रिस रावैल भी शामिल हुए।
मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ ने कहा कि ध्यान मन की अंतः यात्रा है और ईश्वर से जुड़ने का सहज मार्ग हैं। ध्यान से जो मौन मार्गदर्शन मिलता है, वह प्रेम और उद्देश्य के साथ जीवन को आगे बढ़ाता है।
इस बीच साधना की संगम के दौरान तीन जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पहला विवाह दिल्ली के जतिन के साथ सतना की आख्या, दूसरा विवाह गोंडा की ममता व बस्ती के वेदप्रकाश तो तीसरा विवाह कान्हा (हैदराबाद) के चित्रांश और सुशहाली में हुआ। तीनों ने वैदिक परंपराओं के साथ सात्विक भाव से परिणय सूत्र में बंधकर दाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, सर्वेश चंद्रा, माधौ गोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, राजीव सपरा, श्रीगोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी सुयश सिन्हा ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के सलाहकार व सांसद लार्ड क्रिस रावैल ने दाजी से भेंट भी की और उनका आशीर्वाद लिया।