फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power to serve the people

जनता की सेवा करने को मिली सत्ता

Mon, 08 May 2017 01:19 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 08 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा है कि देश व प्रदेश तेजी से बदल रहा है। सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत से जिताकर वस्तुत: अपनी बेहतर सेवा करने का मौका दिया है। 
विज्ञापन

वह रविवार को बीएस पब्लिक स्कूल में भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक को संबोेधित कर रहे थे। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता इस बात को भली प्रकार समझें कि सत्ता सिर्फ शासन करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए मिली है। कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने को प्रयासरत हों। यही संकल्प करके निकाय चुनाव में जीत हासिल हो सकेगी। 
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद को विकसित बनाने का लक्ष्य रखते हुुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा के माध्यम से सहयोग मांगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि ताकतवर कार्यकर्ताओं के बूते जनहित की प्रत्येक लड़ाई को सर्वोच्च वरीयता दी जाएगी। जिला महामंत्री डीपी सिंह के संचालन में हुई  बैठक में कार्य समिति के सदस्योें समेत मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिला संगठन के पदाधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती समारोह समिति के सदस्य और एक पखवाड़े तक चलने वाले संपर्क में शामिल कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, वीर विक्रम सिंह प्रिंस व रोशन लाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, पूूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र व वीरेंद्र पाल यादव, सरोज गुप्ता, डॉ. सुुधीर गुप्ता, कृष्ण कुमार मंगलम, अनिल गुप्ता, गंगाराम मिश्र, संजय गुप्ता, शशिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed