{"_id":"6a173ec50c29d9bea80011b7","slug":"power-supply-has-not-been-restored-in-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174568-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाकों में बहाल नहीं हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाकों में बहाल नहीं हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
कांट में ओवरलोडिंग के चलते जलती बंच लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के दौरान लगभग साढ़े तीन सौ बिजली के खंभे टूटने के बाद ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकी। दूसरी ओर तापमान बढ़ने से कई स्थानों पर बंच लाइन तो कई जगह ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र में खंभे टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी रात नदारद रही। सुबह करीब 10 बजे जैसे-तैसे बिजली आई। इसी तरह कांट कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के पास बिजली की बंच लाइन में आग लग गई। नगर पंचायत में 25 घंटों के बाद बिजली आने के कुछ देर बाद ही बंच लाइन से तार में चिंगारी निकलने लगी। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही मंडी चौक में मिशन स्कूल के पास ट्रांसफॉर्मर भी ओवरलोडिंग के कारण जल उठा। पूरे इलाके की बिजली ठप रही।
ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर सुबह पांच से दस बजे तक बंद रहा। दीवान जोगराज उपकेंद्र की आपूर्ति भी बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते भीषण गर्मी में मिश्रीपुर, तहबरगंज क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन
-- -- --
परौर : आंधी से बिजली गुल
परौर। आंधी से थाना परौर के पास खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ लाइन पर गिर गया। इससे बिजली तीन खंभे टूट गए। बुधवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। संवाद
--
48 घंटे से नहीं आई बिजली, जनरेटर लगवाए
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में 48 घंटे से बिजली नहीं आई। बिजली नहीं आने पर नरमू की सूचना पर जनरेटर लगवाए गए। आंधी के कारण बिजली की लाइन में कई जगह पर फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्टेशन कॉलोनी में लगभग 110 रेल आवास में 48 घंटे बीतने के बाद की बिजली नहीं आई। बिजली नहीं आने पर नरमू के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद जनरेटर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। संवाद
--
आंधी से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-आरपी सिंह, प्रभारी एसई