{"_id":"6abd6261963d02ba380e9e9b","slug":"power-supply-affected-in-flood-hit-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186224-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ के कारण लोधीपुर क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी, ख्वाजा फिरोज और हर कुमार पाठक के पास निचले इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सिटी पार्क उपकेंद्र से जुड़े कुछ अन्य इलाकों में भी आंशिक कटौती रही। हालांकि, रात में आपूर्ति बहाल कर लोगों को पानी भरने समेत जरूरी काम निपटाने की सुविधा दी गई।
उधर, 132 केवी उपकेंद्र बंडा में बुधवार सुबह 8 से 9 बजे तक 33 केवी मेन बस का शटडाउन लेकर काम कराया गया। इससे बंडा प्रथम, नानकपुरी, रामपुरकलां, ढका, खुटार और बंडा द्वितीय फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मोहम्मद सऊद ने बताया कि काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद