फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power Restored usual

पुराने ढर्रे पर लौटी बिजली

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतदान निपटते ही बिजली सप्लाई अपने पुराने ढर्रे पर लौट आई है। 15 फरवरी के बाद से नगर की बिजली सप्लाई में जबरदस्त कटौती के साथ ही मनमानी भी शुरू हो गई। हाल यह है कि शुक्रवार रात गुल हुई बिजली शनिवार शाम पांच बजे तक नहीं आई। लगातार बिजली न मिलने से लोग परेशान हो उठे। इस संबंध में पूछे जाने पर विभागीय कर्मियों ने शाहजहांपुर में कुछ खराबी हो जाने से सप्लाई बाधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। मतदान के दिन तथा उसके एक दिन पहले 22 से 24 घंटे सप्लाई का आनंद उठा चुके उपभोक्ताओं को मतदान निपटते ही बिजली विभाग ने करारा झटका देकर उनकी नींद उड़ा दी है। मतदान निपटने के बाद पहले की तरह 14 से 15 घंटे की सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार रात से उसमें भी टोटा हो गया और रात करीब तीन बजे गई बिजली शनिवार शाम तक नहीं लौटी। लगातार 14 घंटे बिजली न मिलने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बिजली विभाग की इस मनमानी को लेकर नाराज लोगों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed