फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power outage due to a fault and a cable fire.

Shahjahanpur News: फॉल्ट व केबल में आग लगने से गुल रही बिजली

Wed, 30 Sep 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to a fault and a cable fire.
शाहजहांपुर। शहर के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र के केरूगंज फीडर की 11 केवीए लाइन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फॉल्ट आ गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने फॉल्ट को ठीक कर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन




निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के चिनौर-बाईबाग फीडर पर विपिन एन्क्लेव के पास लाइन पर कार्य कराया गया। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम सात से साढ़े सात बजे बिजली बंद रही। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत तीन खंभा वाली गली में केबल में आग लग गई। सूचना पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और केबल की मरम्मत का कार्य कराया। शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक यहां भी आपूर्ति बंद रही। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि लाइन में फॉल्ट को दूर कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
बंडा क्षेत्र में आज एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
शाहजहांपुर। 132 केवीए उपकेंद्र बंडा पर बुधवार को सुबह आठ से नौ बजे तक 33 केवीए मेन बस का शटडाउन प्रस्तावित है। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मोहम्मद सऊद ने बताया कि शटडाउन के दौरान 33 केवीए बंडा-प्रथम, नानकपुरी, रामपुरकला, ढका, खुटार और बंडा-द्वितीय फीडरों की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। संवाद

-----------------
सुभाषनगर और लोधीपुर के 1800 घरों की बंद रहेगी बिजली

शाहजहांपुर। खन्नौत और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। डीएम के निर्देश पर नदी किनारे बसे सुभाषनगर और लोधीपुर क्षेत्र के करीब 1800 घरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार की पूरी रात के लिए बंद कर दी गई। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के अनुसार, जलभराव के कारण किसी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए यह निर्णय किया गया है। नदी का जलस्तर सामान्य होने और परिस्थितियां सुरक्षित होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed