फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power enforcement team captors sue

विद्युत प्रवर्तन दल को बंधक बनाने वालों पर मुकदमा

Sun, 07 Jun 2015 08:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 07 Jun 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Power enforcement team captors sue
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में नौ दिन पहले विद्युत प्रवर्तन दल बरेली की टीम को बंधक बना लिया था। मामले में बरेली के अवर अभियंता पीसी सागर की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया था, जबकि 40-50 लोगों को अज्ञात में दर्शाया गया था।
विज्ञापन

अवर अभियंता पीसी सागर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 30 मई को सुबह साढ़े नौ बजे मोहल्ला ककरा कलां में पुलिस टीम के साथ चेकिंग करने गए थे। मोहल्ले में दिलशाद के पोल्ट्री फार्म में एलटी पोल से दो कोर केबिल जोड़कर बिना मीटर के  बिजली का उपभोग अवैध रूप से हो रहा था। इसी दौरान पड़ोस में इंटर लाकिंग टाइल्स की फैक्ट्री के मालिक सिकंदर आए और प्रवर्तन दल की टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। सिकंदर ने आस-पड़ोस के 40-50 लोगों को और बुला लिया। इसके साथ ही धमकी देने लगे कि टीम की हिम्मत कैसे हुई चेकिंग करने की। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने टीम के साथ गई गाड़ी में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसके साथ सभी लोग प्रवर्तन दल की टीम को पकड़कर एक पेड़ के नीचे ले गए और काफी देर तक बंधक बनाए रखा। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। भीड़ में मौजूद लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि पूरी टीम को लड़की और महिलाओं को छेड़ने के आरोप में फंसवा दो। इसके साथ सिकंदर ने भीड़ को उकसाते हुए कहा कि प्रवर्तन दल की टीम 20-20 हजार रुपये की मांग कर रही थी। भीड़ में इकट्ठे लोगों ने राजनीतिक धमकियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में दिलशाद, सिंकदर, नौशाद और मुन्ना को नामजद किया गया है, जबकि 40-50 अज्ञात लोगों को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135, 147, 342, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed