फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Potholes on Puwaiya-Dataganj State Highway started getting filled

Shahjahanpur News: पुवाया-दातागंज स्टेट हाईवे के भरे जाने लगे गड्ढे

Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Puwaiya-Dataganj State Highway started getting filled
पुवायां-दातागंज हाईवे पर गड्ढे को भरा गया। संवाद - फोटो : सोम यादव (फाइल फोटो)
जैतीपुर। पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़क के कटे दोनों किनारों को ठीक कराया गया है। साथ ही गड्ढों को भी भरा गया है। अमर उजाला ने पांच अगस्त के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेकर कार्यदायी संस्था से गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में तिलहर से जैतीपुर होते हुए नवादा मोड़ से दातागंज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होने की मंजूरी मिली थी। 22 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने में कार्यदायी संस्था सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं किया। इसका नतीजा यह निकला कि बारिश होने पर सड़क जगह-जगह से धंस और कट गई।
विज्ञापन

पानी के बहाव से सड़क के दोनों तरफ गड्ढे हो गए। सड़क पर कई स्थानों पर मोड़ पर झाड़ियां उग आईं। इससे हादसे होने का खतरा बढ़ गया। जैतीपुर से नवादा मोड़ तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। अमर उजाला में खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था ने काम करना शुरू कर दिया है। नौगवां गोविंदपुर के पास पुरानी पुलिया के ऊपर सड़क ठीक कर दी गई है। जेसीबी से सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जैतीपुर से नवादा मोड़ तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी खंड एक

पुवायां-दातागंज हाईवे पर गड्ढे को भरा गया। संवाद

पुवायां-दातागंज हाईवे पर गड्ढे को भरा गया। संवाद- फोटो : सोम यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed