{"_id":"6894f95ab3fde337f5004eb0","slug":"post-offices-server-is-down-for-two-days-consumers-are-troubled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-149980-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डाकघरों का सर्वर दो दिन से डाउन, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डाकघरों का सर्वर दो दिन से डाउन, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाकघरों को उन्नत किस्म की सेवा देने के लिए भारत सरकार ने दो अगस्त को नया पोर्टल आईटी 2.0 शुरू किया लेकिन सर्वर डाउन हो गया। इससे स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल की बुकिंग नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं की जमा-निकासी भी प्रभावित रही। स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री से राखी भेजने वालों को दिक्कत रही।
रक्षाबंधन पर सबसे अधिक डाकघरों से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के माध्यम से बहनें भाइयों को राखी भेजती हैं। बुधवार से डाकघरों का सर्वर डाउन हो गया। इससे कोई काम नहीं हो पाया। बुधवार को काम लगभग ठप रहा। बृहस्पतिवार को जमा-निकासी में थोड़ा सुधार हुआ। अब भी स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
उपभोक्ता बृहस्पतिवार सुबह से मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री करने के लिए काफी संख्या में पहुंच गए। काफी लंबी कतार लग गई। जब दोपहर तक काम शुरू नहीं हुआ तो उपभोक्ता मायूस होकर चले गए। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को जमा-निकासी का काम धीरे-धीरे हुआ। इसमें भी काफी समय लगा।
विज्ञापन
कर्मचारी भी सर्वर नहीं चलने की वजह से परेशान रहे। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नए पोर्टल की वजह से दिक्कत आ रही है। दो दिन से सर्वर डाउन होने से काम प्रभावित हो रहा है।