{"_id":"614e33be8ebc3e01264e97a9","slug":"possible-visit-of-cm-shahjahanpur-news-bly46076590","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज
विज्ञापन
जलालाबाद में डिवाइडर की रंगाई करते मजदूर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के मद्देनजर विभिन्न स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। हालांकि औपचारिक रूप से उनका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर 22 सितंबर को जलालाबाद पहुंचे डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के सभास्थल और हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद से विभिन्न विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।
शाहजहांपुर रोड पर नगरिया गांव के समीप खाली पड़े मैदान के अलावा काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर साफ-सफाई कराई गई। कटरा-फर्रुखाबाद हाइवे पर बने डिवाइडर का रंगरोगन का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीएचसी तथा तहसील परिसर में भी सफाई का कार्य जोरशोर से चलता रहा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े कार्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे का अगले महीने अक्तूबर में शिल्यान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तहसील जलालाबाद में सर्वाधिक 26 गांव से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे से जुड़े कार्य के प्रगति की जानकारी ले सकते हैं।