फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Porn video of student in medical college goes viral

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल

Mon, 24 Jul 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Porn video of student in medical college goes viral
राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रा से अश्लीलता करता छात्र।संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छात्र का वीडियो वायरल हुआ है। ओपीडी खत्म होने के बाद विद्यार्थियों के समूह में बैठी छात्रा से छात्र अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के संज्ञान में आया है, अब छात्र पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पैरामेडिकल के छात्रों के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें छात्र-छात्राओं का समूह ओपीडी खत्म होने के बाद दूसरी मंजिल पर बेंच पर बैठा नजर आ रहा हैं। समूह में बैठा छात्र, एक छात्रा से अश्लील हरकतें कर रहा था। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार सुबह को पूरा मामला प्राचार्य राजेश कुमार के पास पहुंच गया। उन्होंने मामले की जांच कराने की तैयारी कर दी है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन ने छात्र को चिह्नित करते हुए उसके अभिभावकों को बुलाया है।
विज्ञापन


परिसर में लगे कैमरे, फिर भी अश्लीलता
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैमरों का जाल बिछा है। इसके जरिए सीएमएस व प्राचार्य दोनों ही निगरानी करते हैं। कैमरे लगे होने का भी छात्र-छात्राओं को भय नहीं है। वहीं दूसरी ओर आरोपी छात्र मामले को मैनेज करने की जुगत में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले छात्र की पहचान कराई जा रही है। वीडियो में ड्रेस के जरिए पैरोमेडिकल का छात्र लग रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed