{"_id":"65809832313c2b101c0f2248","slug":"poor-performing-departments-should-improve-cm-dashboard-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-10054-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन वाले विभाग लाएं सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन वाले विभाग लाएं सुधार
Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभागों में कामकाज की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की खराब प्रगति को लेकर डीएम ने बीएसए रणवीर सिंह से एक सप्ताह में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड में बेसिक शिक्षा विभाग को 95.77 प्रतिशत प्रगति प्रदान की गई है। डीएम ने कहा कि वह सभी बीईओ को विद्यालयों के प्रतिदिन निरीक्षण के लिए निर्देशित करें। लक्ष्य के सापेक्ष सौ प्रतिशत प्रगति पर नेडा को ए प्लस रैंकिंग प्रदान की गई है। वहीं डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदलने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रदर्शन बेहद खराब होने की वजह से ई-ग्रेड प्राप्त हुआ। वहीं, पारिवारिक लाभ योजना में जनपद को ई ग्रेड मिला है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को इसमें सुधार के निर्देश दिए। पीएम आवास शहरी योजना में भी जनपद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीएफओ प्रखर गुप्ता, डीपीओ पवन सिंह समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।