{"_id":"4cf88e758063bde2d6c74955362bd37e","slug":"poor-career-choice-will-then-appear-vandalizing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गुंडई दिखाई तो होगा कॅरिअर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गुंडई दिखाई तो होगा कॅरिअर खराब
पुवायां।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने पुवायां, खुटार, सिंधौली और बंडा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की बैठक में आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ डंडे से निपटा जाएगा और गुंडई करने वालों का कॅरिअर खराब कर दिया जाएगा।
डीएम ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि काफिला लेकर निकलने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा और प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना अनुमति कोई भी सभा, जुलूस आदि भी नहीं किया जा सकेगा। कोई प्रत्याशी शराब और धन, उपहार आदि वितरित करेगा तो उसको जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा मतदाता को धमकाने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी बबलू कुमार ने कहा कि गांव-गांव में पुलिस के संपर्क हैं और सभी प्रत्याशियों की गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। चुनाव में कोई भी गड़बड़ी का प्रयास करेगा तो पुलिस उससे लाठी और डंडे से बात करेगी। इसके अलावा रिपोर्ट दर्ज कर जेला भेजा जाएगा। कोई भी अपने मन में गड़बड़ी का मंसूबा पाले हो तो तत्काल सुधर जाए। एसपी ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दी जा सकती है। बैठक में एसडीएम सलिल कुमार पटेल, सीओ उमेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश
पुवायां। एसपी बबलू कुमार ने पहले चरण के प्रधान चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस को असमाजिक तत्वों को चिन्हित गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि जिस पर भी चुनाव में जरा सा भी संदेह हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और वोटरों को धमकाने, शराब, उपहार आदि बांटने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मौके पर ही डंडा परेड हो, जिससे अन्य प्रत्याशियों के बीच सख्त संदेश पहुंचे। इसके अलावा धर्मस्थल पर प्रचार करने, वोट मांगने के लिए धर्म आदि का सहारा लेने की शिकायत पर भी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को कटिबद्ध है।