फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pooja Singh of Puwaiyan won the title of Mrs. Uttar Pradesh Premium

Shahjahanpur News: पुवायां की पूजा सिंह ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश प्रीमियम का खिताब

Wed, 10 Sep 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pooja Singh of Puwaiyan won the title of Mrs. Uttar Pradesh Premium
पुवायां की पूजा सिंह का फाेटाे। स्रोत स्वयं
पुवायां। पुवायां के चौराहा बाजार निवासी संजय कुमार की पत्नी पूजा सिंह ने लखनऊ के एक होटल में वीनस फिल्म एंड इवेंट ब्यूटी पैजेंट प्रतियोगिता में मिसेज उत्तर प्रदेश प्रीमियम का खिताब जीता है।
विज्ञापन

दवा व्यवसायी संजय कुमार की पत्नी पूजा सिंह गृहिणी हैं। पूजा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। लखनऊ में चार से छह सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मिसेज और मिस्टर कैटेगरी के तहत फैशन शो और ब्यूटी पैजेंट आयोजित हुए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की प्रीमियम कैटेगरी में पूजा सिंह ने आत्मविश्वास से सभी राउंड में अच्छा प्रदर्शन कर खिताब जीत लिया। छह सितंबर को उन्हें वीनस कंपनी के अधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किया। पूजा सिंह ने इससे पूर्व किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सिंह ने बताया कि उनकी उपलब्धि परिवार या शहर के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो यह मानती हैं कि उम्र किसी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। असली मायने रखता है कि आप कितने खुलकर, आत्मविश्वास से और सकारात्मक सोच के साथ जीते हैं। पूजा सिंह ने खिताब जीतने में पति के उत्साह बढ़ाने को भी बड़ा कारण बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed