{"_id":"623f215a13d45bef2484a0c708a482a8","slug":"poltical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा ने लोगों से झूठ बोलकर पाई सत्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा ने लोगों से झूठ बोलकर पाई सत्ता’
शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार की उपलब्धियां जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए सात फरवरी से ब्लॉक स्तर पर शुरू हुआ जनसंपर्क सभाओं का सिलसिला सोमवार से नगर क्षेत्र में भी आरंभ हो गया। पहले दिन मस्जिदगंज के मैरिज लॉन में वार्ड एक से छह तक के कार्यकर्ताओं की सभा हुई। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जाहिद अली खां ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया किया कि जनता के बीच जाकर भाजपा केझूठ को बेनकाब करें।
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर और देश की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर भले ही भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई हो, दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव में उसे सबक सिखा दिया है। प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले चुनाव में भी सूबे की अवाम भाजपा को उसकी औकात बताएगी, लेकिन इससे पहले लोगों को अपनी उपलब्धियां भी बतानी होेंगी जिससे कि पार्टी के प्रति जनता का जुड़ाव मजबूत हो।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने सूबे की सरकार द्वारा किए गए जनहित के कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा आयोग गठित करके उनकी बेहतर तालीम के इंतजाम में जुटी है। इस मौके पर पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रिजवान अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
प्रारंभ में प्रदेश सचिव डॉ. जाहिद का यहां पहुंचने पर नगर अध्यक्ष कपिल वर्मा और उनके साथियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला सचिव आफाक अली खां उर्फ बच्चन के संचालन में हुई सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. हामिद सईद खां, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र यादव, श्यामजी शुक्ला, ज्ञानेंद्र यादव, अजीम अंसारी आदि मौजूद रहे।