{"_id":"60edd9b48ebc3e13547674ab","slug":"political-statement-shahjahanpur-news-bly4530267137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले विधायक, कसम खाकर कहो वोट दिया है...लगवा देंगे लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले विधायक, कसम खाकर कहो वोट दिया है...लगवा देंगे लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विवादित बयान सामने आया है। एक ग्रामीण के लाइट लगवाने की मांग करने पर विधायक कह रहे हैं कि ग्रामीण अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि उसने उन्हें वोट दिया है। जब वोट नहीं दिया तो फिर लाइट क्यों मांग रहे हो।
वायरल वीडियो एक हफ्ते पहले वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत कटरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का है। वायरल वीडियो में विधायक वीर विक्रम सिंह ग्रामीणों को संबोधित कर कह रहे हैं कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए बहुत कुछ किया है। किसी को निराश नहीं लौटाया। तभी एक ग्रामीण स्ट्रीट लाइट न लगने की बात कह देता है। इस पर विधायक कहते हैं कि ग्रामीण गंगा की तरफ हाथ करके कसम खाए या अपने बेटे की कसम खाए कि उसने उन्हें वोट दिया है। आज ही लाइट लगवा देंगे। जब वोट नहीं दिया तो अपेक्षा क्यों कर रहे हो। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक वीर विक्रम सिंह ने कहा कि उनके वक्तव्य को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। ग्रामीण विधायक निधि से लगने वाली लाइट को घर में लगवाने की बात कह रहा था। उनका आशय किसी को अपमानित करना नहीं था। वह अपने क्षेत्र के हर ग्रामीण से भलीभांति परिचित हैं और परिवार की तरह सेवा में हाजिर रहते हैं।