फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police stopped a Karni Sena member who had arrived to burn an effigy.

Shahjahanpur News: पुतला दहन करने पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका

Tue, 27 Oct 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police stopped a Karni Sena member who had arrived to burn an effigy.
पुवायां। बिजली व्यवस्था में सुधार, किसानों से धान खरीद में हीलाहवाली को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता पुवायां के राजीव चौक पर पुतला दहन करने पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता सोमवार को राजीव चौक पर पहुंचे। सुभाष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिल रही है। शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं, इससे उपभोक्ता परेशान हैं। इसके अलावा धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तौल कर टरकाया जा रहा है। धान की तौल सुचारु कराई जाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कर्मचारियों की ओर से रोगियों से अभद्र व्यवहार करने, ठीक से दवाएं न देने, बाहर की दवाएं लिखने की जांच कराने की मांग भी की। जानकारी पाकर थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को थाने बुला लाए। इसके बाद एसडीएम, सीओ, विद्युत निगम के एसडीओ राजू कुमार थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद तय हुआ कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम निरस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed