{"_id":"6adfaf6cc7781223220f5a47","slug":"truck-loaded-with-potatoes-collides-with-a-tractor-trolley-driver-and-helper-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188428-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आलू लदा ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराया, चालक-हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आलू लदा ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराया, चालक-हेल्पर घायल
विज्ञापन
कांट में हादसे में केबिन में फंसा हेल्पर। संवाद
कांट (शाहजहांपुर)। जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर महुआ तिराहे के पास आलू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। हेल्पर ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हेल्पर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बदायूं निवासी मुजाहिद हेल्पर मोनू के साथ ट्रक में आलू की बोरियां भरकर बिहार जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए वे लिपुलेख-भिंड हाईवे के रास्ते शाहजहांपुर की ओर आ रहे थे। कस्बा कांट में महुआ तिराहे के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हेल्पर केबिन में फंस गया। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाने से कुछ दूरी पर हुआ। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को तोड़कर हेल्पर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया था। घायल हेल्पर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
पुवायां। ट्रक की टक्कर लगने से गांव नवाबपुर गंगा निवासी 26 वर्षीय सोमेश कुमार गंभीर घायल हो गए थे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनको मृत घोषित कर दिया गया। सोमेश की शादी नहीं हुई है।
गांव के वीरेश ने बताया कि उनका भाई सोमेश कुमार सोमवार शाम गांव में ही शारदा नहर पुल के पास लगे बाजार में सब्जी लेने गया था। इस बीच ट्रक की टक्कर लग जाने से सोमेश गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पाकर वीरेश मौके पर पहुंचा और भाई को 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी लाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सोमेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सोमेश को मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी घर पहुंची तो परिजन बिलख उठे। सोमेश और उनके भाई खेती कर परिवार की गुजर करते हैं। सोमेश की मौत से मां रामवती, भाई वीरेश, अजय प्रभाकर, सत्यप्रदीप, अवनीश, नरेंद्र, नागेश, नीलेश का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक को भी पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक जख्मी
खुटार। पूरनपुर रोड पर गुरघिया मोड़ के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार मुरादपुर निबियाखेड़ा निवासी अरविंद मिश्रा गंभीर घायल हो गए। रविवार रात नौ बजे अरविंद मिश्रा खुटार से घर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। लोगों ने मुरादपुर चौराहे के पास बस की घेराबंदी की। तब चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद मिश्रा को खुटार सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद