{"_id":"6adfae9c06ca2853460bd16b","slug":"shahjahanpur-kings-registered-a-five-wicket-victory-in-the-final-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188434-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फाइनल में शाहजहांपुर किंग ने दर्ज की पांच विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फाइनल में शाहजहांपुर किंग ने दर्ज की पांच विकेट से जीत
विज्ञापन
तिलहर में सीरीज के समापन पर पुरस्कारों के साथ खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। रेनेसां क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर किंग ने रेनेसां क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए यश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनेसां क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट खोकर 207 रन बनाए। टीम की ओर से यश गंगवार ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 100 रन बनाए, जबकि अर्जुन सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग की ओर से सौरभ ने तीन, मोनू शर्मा ने दो और यश यादव ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग की टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से यश यादव ने 50, आदित्य ने 34, यश झा ने 33 और अमोल यादव ने 20 रन बनाए। रेनेसां क्रिकेट अकादमी की ओर से शरीफ अख्तर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सौरभ सक्सेना को मैन ऑफ द सीरीज, यश गंगवार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और चीकू शर्मा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। विजेता और उपविजेता टीमों को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने पुरस्कृत किया। अंत में कोच आशीष ने सभी का आभार व्यक्त किया।