फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children brought vibrancy to the annual function; meritorious students were honored.

Shahjahanpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरे रंग, मेधावियों को मिला सम्मान

Tue, 27 Oct 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Children brought vibrancy to the annual function; meritorious students were honored.
शाहजहांपुर में तक्ष​शिला प​ब्लिक स्कूल के वा​र्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते छात्र-छा
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति-2026 मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, धार्मिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी सुधीर गुप्ता ने किया। वार्षिकोत्सव में कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य से धूम मचाई। प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। अतिथियों ने कक्षा 12 में 90 प्रतिशत से अधिक व कक्षा 10 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कक्षा 12 के टॉपर और जिले में दूसरे स्थान पर रहे नवांश अग्निहोत्री को लैपटॉप दिया गया। कक्षा 10 की टॉपर शिजा हिकमत को टैबलेट और अरसलान को रजत मुद्रा देकर सम्मानित किया गया। निदेशक राजकुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक मनु खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य केसी जोशी, प्रबंध समिति की सदस्य पलक नील, श्रेया पांडे, अक्षत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed