फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

संविधान से छेड़छाड़ कर पिछड़ों का हक छीन रहीं भाजपा सरकारें

Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर आगमन पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा व शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग संविधान से छेड़छाड़ कर पिछड़े वर्ग के लोगों का हक छीनने पर आमादा हैं। वह शनिवार को यहां आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा व शिल्पकार महासभा की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के वोट पाकर सत्ता में आईं सरकारें अब उन्हीं के साथ नाइंसाफी करने पर आमादा हैं। संविधान में मनमाना बदलाव कर पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनियोजित तरीके से खत्म किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को सबसे ज्यादा सम्मान सपा सरकारों के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व, लखनऊ से यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री विश्वकर्मा का सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार राठौर, अतुल शर्मा, रफी अंसारी, उपेंद्र सिंह, सूरज कठेरिया, सूरज तिवारी, राजू सिंह, नदीम फारुकी आदि ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में एमएलसी अमित यादव रिंकू, प्रेमपाल शर्मा, सनी राठौर, मनोज शर्मा, शाहनवाज, निवास शर्मा, धीरज शर्मा प्रधान, गोपाल शर्मा, अनूप शर्मा, नीरज शर्मा, प्रदीप शर्मा, संतोष शर्मा, राम शरण शर्मा, महेश शर्मा, सदानंद शर्मा, रवि प्रकाश पांडे, वैभव कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : किरनमय नंदा
शाहजहांपुर। बदायूं जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा का सपाइयों ने स्वागत किया। उनके साथ युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव भी थे। मिर्जापुर स्थित श्री संतानपल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार यादव ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वगात किया।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। अब हर कोई अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रहा है। 2022 में समाजवादी सरकार बनेगी तभी उत्तर प्रदेश में खुशहाली आएगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव, रिजवान अहमद, दीपक यादव, कौशल यादव, धीरेंद्र सिंह, रोहित, साहिल, योगेश, ओम सिंह, तारा यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed