फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

जातिगत जनगणना से घबरा रही भाजपा सरकार : राजपाल

Wed, 15 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष रा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जातिगत जनगणना से भाजपा घबरा रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मैरिज हॉल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि शाहजहांपुर से समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व सामाजिक न्याय यात्रा सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण खत्म करने का काम किया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग है कि जातिगत जनगणना हो। इसके बावजूद भाजपा सरकार घबरा रही है। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ग और समाज के समर्थन से 2022 में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर सपा विधायक कुंवर शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव रिंकू ने भी भाजपा पर निशाना साधा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष तनवीर खान रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, राजेश वर्मा, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, उपेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, सलोना कुशवाहा, डॉ. रागिनी सिंह, तारा यादव, शारदा राज, अतिउल्ला सिद्दीकी, सर्वेश कुमार राठौर, गोपाल अग्निहोत्री, श्याम लाल यादव, विजय प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार यादव, स्तुति गुप्ता, अनुज यादव, आजाद सिंह, बहुरन राठौर, हेम करन, नीरज मिश्रा, मिश्री लाल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय अग्रवाल ने राजपाल कश्यप को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें राधाकृष्ण का चित्र भेंट किया। इस दौरान विकास चंद्रा ,परवेज अंसारी, फरमान खान, ज्ञानेंद्र यादव, अंकुर कटियार, मुन्ना अंसारी, राजा अंसारी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पंकज वर्मा को सपा लोहियावाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed