फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

1169 बीडीसी सदस्य चुनेंगे 15 ब्लॉक प्रमुख

Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले के सभी 15 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए दस जुलाई को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग और शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव संबंधी निर्वाचन का कार्यक्रम सोमवार शाम घोषित कर दिया। जिले के 1169 बीडीसी सदस्य 15 ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार आठ जुलाई को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ब्लॉक कार्यालयों में रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन पत्र भरकर प्रस्तुत करेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अवधि बीतने के तुरंत बाद नामांकन पत्रों की समीक्षा (जांच) की जाएगी। अगले दिन नौ जुलाई को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। दस जुलाई को दिन में 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कराकर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद के सभी विकास खंडों में कुल 1169 क्षेत्र पंचायत के वार्ड सदस्य (बीडीसी) हैं और उन्हीं को मतदान करना है। भावलखेड़ा ब्लॉक में सबसे ज्यादा 118 बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे जबकि खुटार में सबसे कम 54 बीडीसी सदस्य अपना ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। इसी तरह मदनापुर ब्लॉक में 72, ददरौल में 82, कांट में 66, जलालाबाद में 95, मिर्जापुर में 73, कलान में 75, सिंधौली में 88, बंडा में 85, पुवायां में 77, खुदागंज व जैतीपुर में 69-69, निगोही में 75 और तिलहर में 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में समर्थन की घोषणा कर देंगे राजनीतिक दलजिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर भाजपा और सपा की नजर रहेगी। सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा के समर्थन को लेकर है। जिला कार्यकारिणी के पास विभिन्न ब्लॉक से कई नाम ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव को लेकर पहुंचे हैं। अब पार्टी एक-दो दिन में ब्लॉक प्रमुखी के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के तुरंत बाद ही भाजपा और सपा ने अपने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया था। क्षेत्र के प्रभावशाली बीडीसी सदस्यों में अब प्रमुख के चुनाव के लिए रस्साकशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed