फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

सपाइयों ने एसपी कार्यालय घेरकर एक घंटे किया धरना प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2020 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। आरसी मिशन पुलिस के खिलाफ शनिवार को सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में करीब दो सौ कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने अंदर जाने से रोका तो नोकझोंक हो गई। इसके बाद एसपी कार्यालय गेट पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। आखिर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कुछ सपाई एसपी सिटी से मिले आरसी मिशन थाना प्रभारी व एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सपा कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को हुए किसान आंदोलन की वजह से नेशनल हाईवे के हरदोई चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान सपा अल्पसंख्यक के ददरौल विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष तैय्यब खां अपने साथी तौसीफ के साथ रोजा जा रहे थे। उनका आरोप है कि हरदोई बाईपास पर उन्हें थाना आरसी मिशन इंस्पेक्टर व एसआई ने रोक लिया और अभद्रता की। उनकी कार सीज कर दी गई। इसी मामले को लेकर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में करीब दो सौ सपा कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे पर जमा हुए। वहां से जुलूस के रूप में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय गेट पर जा पहुंचे। सपाइयों ने एसपी कार्यालय परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इससे पुलिस कर्मियों और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया तो सपाई एसपी कार्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सपाई रामचंद्र मिशन थाना प्रभारी और एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद जिलाध्यक्ष को कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एएसपी सिटी संजय कुमार से मिलने की अनुमति मिली। इसके बाद जिलाध्यक्ष तनवीर ने मामले की जानकारी दी। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एएसपी सिटी ने मोबाइल पर सपा जिलाध्यक्ष की एसपी एस. आनंद से बात भी कराई। एसपी ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण से कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर आरसी मिशन पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी ने चार दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरना समाप्त करके लौट गए। धरना प्रदर्शन में गायत्री वर्मा, स्मृति गुप्ता, कपिल वर्मा, अजय पाल सिंह, दिव्यांश सिंह, नवनीत यादव, प्रदीप तिवारी, मनीष सिंह परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed