फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

आज दिन में हाईवे स्थित गर्रा पुल की तरफ न जाएं

Fri, 25 Sep 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। किसान यूनियन के शुक्रवार को होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गर्रा पुल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर एक दिन के लिए हाईवे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को दिन में गर्रा पुल से वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को बरेली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे से फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनापुर, जलालाबाद होकर अल्लाहगंज चौराहे से हरदोई की ओर निकाला जाएगा। इसी तरह लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित हरदोई चौराहा से थाना सेहरामऊ, शाहाबाद, जलालाबाद से मीरानपुर कटरा होकर बरेली की ओर जा सकेंगे। छोटे वाहनों का आवागमन पुत्तूलाल चौराहा से राजघाट होकर बरेली मोड़ की ओर रहेगा।
विज्ञापन

इसकी तरह पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन हमजापुर चौराहे से पुवायां की ओर जाएंगे। पुवायां से मोहम्मदी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। थाना निगोही, पुवायां और हथोड़ा चौराहा से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाएं, एंबुलेंस, सर्विस डायवर्जन मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी का गर्रा पुल पर धरना आज
शाहजहांपुर। कृषि विधेयक को लेकर हाईवे स्थित गर्रा पुल पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से शुक्रवार को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। धरना सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। धरना स्थल पर कोई बवाल न होने पाए इसके मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी सिटी ने बताया कि धरना स्थल पर पांच थानाध्यक्ष, पुलिस व पीएसी और 60 दंगा नियंत्रक के जवान तैनात रहेंगे। रूट डायवर्जन के साथ ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है। एएसपी सिटी ने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में जारी प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। किसी प्रकार का बवाल होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed