फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

सीएम योगी ने पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का लिया जायजा, नेताओं के साथ की बैठक

Thu, 09 Dec 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
political,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियां जांचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर बाद रोजा मंडी के सामने स्थित रेलवे मैदान पर पहुंचे। उन्होंने जनसभा के मंच, पंडाल, हेलिपेड आदि की तैयारियां जांची और अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की जनसभा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और समर्थक अधिक से अधिक संख्या में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर के जरिए मथुरा से चलकर यहां जनसभा के मंच के पास बनाए गए हेलिपैड पर अपराह्न 2.58 बजे पहुंचे। हेलिपेड पर पहले से मौजूद प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद समेत मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, आईजी रमित शर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद आदि अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री हेलिपैड से कार मेें बैठकर सभा मंच के पास एक अन्य पंडाल मेें बनाए मीटिंग हॉल में पहुंचे और वहां शाहजहांपुर समेत हरदोई और बदायूं जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक मेें बदायूं से राज्यमंत्री महेश गुप्ता समेत तीनों जनपदों से भाजपा के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि और जनपद के सभी ब्लॉक प्रमख मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होगा, क्योंकि गंगा एक्सप्रेस-वे से विकास की अपार संभावनाएं जुड़ी हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत पड़ने वाले हर जनपद में संभावित एक हेलिपैड एवं एक पेट्रोल टंकी होगी। शाहजहांपुर के पास एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी होगी, जो फोर्स के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाले जनपदों को औद्योगिक क्लस्टर में बदलना संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 फुट लंबा, 32 फुट चौड़ा और सात फुट ऊंचा होगा मंच
जनसभा का मुख्य मंच 60 फुट लंबा 32 फुट चौड़ा और सात फुट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। मुख्य मंच के ठीक सामने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए और बगल में अन्य विशिष्ट जनों के बैठने को कम ऊंचाई वाले 30 फुट लंबे और 30 फुट चौड़े दो छोटे वर्गाकार मंच बनाए जा रहे हैं। इन मंचों के ठीक सामने करीब एक लाख लोगों के बैठने को पंडाल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनमें तेजी लाने और डीएम को पंडाल का आकार बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वाहन पार्किंग व्यवस्था कम से कम एक किमी दूर कराने, पार्किंग स्थल के पास मोबाइल टॉयलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की भी सफाई कराने के निर्देश दिए।
अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने सभा स्थल की दोबारा सफाई कराने और सभा पंडाल के सभी ब्लॉकों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ वहां एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल के पीछे भी टॉयलेट की व्यवस्था कराने और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हर ब्लाक में सुरक्षा कर्मियों लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजकतत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए उन पर पैनी नजर रखने को स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीम बनाई जाए। इसके बाद शाम 4.01 बजे मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से लखनऊ प्रस्थान कर गए।
ये रहे मौजूद
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, मंडलायुक्त आर रमेश, आईजी रमित शर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया, सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।
विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जन प्रतिनिधियों से बैठक के दौरान विशेष तौर पर जनपद शाहजहांपुर, हरदोई और बदायूं की नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाएं। दस अथवा 11 दिसंबर से पांच दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया जाए। संवाद

सुबह से छावनी में बदला रेलवे मैदान
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद रोजा के रेलवे मैदान के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा लगा गया। बुधवार सुबह से पूरा रेलवे मैदान छावनी में बदला नजर आया। मैदान से जुड़ने वाले रास्तों के तिराहों-चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। रास्ते पर पुलिस ने सुबह से स्लाइडिंग बैरियर लगाकर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। अन्य जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों के वाहनों का सूची से मिलान करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी गई। पुलिस ने गाड़ियों में सवार जन प्रतिनिधियों के गनर उनके शस्त्र समेत नीचे उतार लिए और उनके साथ आए अन्य नेताओं को भी बाहर रोक लिया। संवाद

शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली ?

शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर उतरने के बाद कार में सवार होते मुख्यमंत्री योगी आदि?

शाहजहांपुर में बुधवार को रोजा रेलवे मैदान पर उतरने के बाद कार में सवार होते मुख्यमंत्री योगी आदि?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed