{"_id":"691ca51576a5c52740029c7f","slug":"police-went-to-another-district-in-search-of-the-absconding-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-158065-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फरार आरोपी की तलाश में गैर जनपद गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फरार आरोपी की तलाश में गैर जनपद गई पुलिस
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी नरेश व रामकिशन। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। सहकारी संघ के सचिव के सहयोगी के साथ हुई लूट के मामले में पकड़े गए सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मदनापुर मानपुर गांव निवासी नरेश व हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के अल्हापुर निवासी नरेश के जीजा रामकिशन उर्फ भल्लू को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी छोटे यादव की तलाश में पुलिस की टीम हरदोई व फर्रुखाबाद गई है। वहीं, लखनऊ में भर्ती मुठभेड़ में घायल हरदोई जिले के नायक गैंग के सदस्य अब्बास गाजी की हालत स्थिर बनी हुई है।
छह नवंबर को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सहकारी संघ के सचिव के सहयोगी आदित्य सक्सेना से तीन लाख की लूट हुई थी। शनिवार रात एसटीएफ लखनऊ ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस के साथ लूट की घटना में शामिल हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के हडहा मलिकापुर गांव निवासी रवि मिश्रा व अल्हागंज थाना क्षेत्र के सहपा गांव निवासी गोपाल उर्फ मनीष उर्फ ओमेंद्र को गिरफ्तार किया था।
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस ने हरदोई में दबिश देकर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पटवारी निवासी निजामुद्दीन और अरमान गाजी को पकड़ा था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे हरदोई के थाना कोतवाली क्षेत्र के झाबरापुर गांव निवासी अब्बास गाजी को मुठभेड़ में पकड़ा। सोमवार को सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस ने नरेश व उसके बहनोई रामकिशन को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
दोनों रेकी कर गैंग को सूचना देकर बुलाते थे। रामकिशन पर पांच और नरेश पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रामकिशन से दस हजार और नरेश से 5200 रुपये बरामद किए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी छोटे यादव की तलाश में टीमें पड़ोसी जिलों में गई हैं। सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।