फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police recovered 151 mobile phones with the help of surveillance in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बरामद किए 151 मोबाइल फोन, संबंधित लोगों को लौटाए

Wed, 02 Sep 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 151 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों को संबंधित लोगों को लौटा दिया गया। फोन पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए। 

विज्ञापन
Police recovered 151 mobile phones with the help of surveillance in Shahjahanpur
मोबाइल फोन वापस पाकर खिले चेहरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने लोगों के खोए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल फोन को संबंधित व्यक्ति को लौटाया गया। पुलिस का दावा है कि बरामद मोबाइल की कीमत 35 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों के मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन पोर्टल या थानों में शिकायत दर्ज की गई थी। उनकी तलाश के लिए सर्विलांस सेल,जनपदीय एसओजी व थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम को लगाया गया। टीम ने 151 मोबाइल को बरामद किया है। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए सीईआईआर पोर्टल प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम, चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। बताया कि मोबाइल चोरी होने पर थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल खो जाने पर ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
पोर्टल लिंक पर https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp पर जाएं। ब्लॉक स्टोलन या मोबाइल खोने का विकल्प चुनें। मोबाइल का आईएमईआई नंबर, सिम विवरण और शिकायत संख्या दर्ज करें। थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है। मोबाइल बरामद हो जाए तो अनब्लॉक करें। 

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा इश्यू कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed