फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police ready for lat sahab juloos

सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, सात मार्च से आना शुरू हो जाएगा फोर्स

Thu, 05 Mar 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
police ready for lat sahab juloos
शाहजहांपुर। होली पर लाट साहब के जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। मांगे गए रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और पुलिस बल का आना सात मार्च को शुरू हो जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शहर को छह जोन, 13 सेक्टर और 24 उप सेक्टर में बांट दिया गया है। 20 से अधिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

यूं तो शहर में होली पर कई स्थानों पर जुलूस निकलते हैं, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन चौक कोतवाली से निकलने वाले बड़े लाट साहब और रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सराय काइयां से निकलने वाले लाट साहब जुलूस को लेकर होती है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन एक माह पहले से ही मॉनिटरिंग शुरू कर देता है। ज्यों-ज्यों दिन नजदीक आते जाते हैं, प्रशासन की सक्रियता बढ़ती जाती है। इसके चलते ही बुधवार शाम चार बजे किला में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा की अध्यक्षता में शांति कमेटी की मीटिंग हुई, जिसमें तमाम लोग मौजूद रहे। बाद में दोनों अधिकारियों ने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी और पुलिस बल के साथ शाम पांच बजे रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सराय काइयां में निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूट मार्च निकाला। चौक कोतवाली, सदर बाजार, आशफाकनगर चौकी क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

खुराफातियों को लाल कार्ड बांटने का सिलसिला शुरू
होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले खुराफातियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। कुछ अन्य को चिह्नित करने का काम भी जारी है। सदर, चौक कोतवाली, रामचंद्र मिशन में लगभग 425 खुराफातियों को चिह्नित किया जा चुका है। जिन्हें लाल कार्ड बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। सदर पुलिस ने लगभग 125 लोगों को लाल कार्ड वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कैद होंगे गड़बड़ी करने वाले
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी के साथ ही पुलिस टीम में शामिल खुफिया विभाग के लोग मोबाइल कैमरों से भी नजर रखेंगे। ताकि उनकी पहचान करने में आसानी हो जाए।
लाट साहब की तलाश हुई पूरी, की जाएगी खातिरदारी
सूत्रों के मुताबिक लाट साहब की तलाश पूरी हो गई है। लाट साहब को शहर के एक गोपनीय स्थान पर रखा जाएगा। वहां उनकी आवभगत के लिए पसंदीदा चीजें मुहैया कराई जाएंगी। जुलूस वाले दिन उनकी साज-सज्जा के लिए पोशाक भी पहनाई जाती है। इसके बाद उन्हें होली पर रंग वाले दिन भैंसा गाड़ी पर बैठाकर शहर में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सरौंदी बंगला मौती चौक से शुरू होकर कोतवाली पहुंचता है। यहां कोतवाल लाट साहब को सलामी और नजराने के साथ ही एक शराब की बोतल देते हैं।
पांच-पांच हजार रुपये में तय हुईं भैंसा गाड़ी
बड़े लाट साहब के लिए भैंसा गाड़ी बुक कर ली गईं है। जुलूस के दौरान दो भैंसा गाड़ी चलती हैं। जिनमें एक पर लाट साहब और दूसरी भैंसा गाड़ी पर रंगों से भरे ड्रम रखे जाते हैं। इन दोनों भैसा गाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये में बुक किया गया है।

हिस्ट्रीशीटरों को सीधे जेल भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। अराजक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। खुराफातियों को लाल कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश थानाध्यक्षों को दे दिए गए हैं। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed