फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police reached close to the accused in the rape case registered after 28 years

28 साल के बाद दर्ज दुष्कर्म के आरोपी के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 09 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police reached close to the accused in the rape case registered after 28 years
शाहजहांपुर। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सगे भाइयों पर 28 साल के बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी नकी हसन उर्फ ब्लेडी के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ की महिला ने चार मार्च को न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 1994 में वह सदर क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी बहन के यहां रहती थी। उसकी उम्र उस समय 13 वर्ष थी। तभी पड़ोसी नकी हसन उर्फ ब्लेडी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अगले दिन ब्लेडी के भाई
विज्ञापन

मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू ने भी उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने पर किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी अपने मां के पास चली गई। वहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र को अपने रिश्तेदार को दे दिया। उसके बाद परिजन ने उसकी शादी कर दी। पति को हकीकत पता चलने पर उसे छोड़ दिया। बेटे के बड़े होने पर वह अपनी मां के पास पहुंचा व अपने पिता का नाम पूछा। महिला द्वारा सारी जानकारी देने पर बेटे ने साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से हौसला पाकर महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। इसके बाद डीएनए टेस्ट में एक आरोपी से महिला के बेटे का डीएनए मैच हो गया। कोर्ट के आदेश पर महिला ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। एसपी एस. आनंद ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश सदर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता को दिए। सदर पुलिस ने 31 जुलाई को ईदगाह के पास से आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। वह हैदराबाद से यहां रिश्तेदारी में आया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। पुलिस ने दो टीमें अलग-अलग प्रदेशों में भेजी हैं। आरोपी नकी हसन उर्फ ब्लेडी ट्रक ड्राइवर है। इसलिए उसकी लोकेशन भी लगातार बदल रही है। पुलिस की टीम आरोपी के बिल्कुल करीब पहुंच गई है।
पुलिस की दो टीमें लगातार आरोपी की तलाश के लिए काम कर रही है। ब्लेडी के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। अगले 48 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed