{"_id":"58c987cb4f1c1b4c7d32a635","slug":"police-planting-paddy-transplantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई साठा धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई साठा धान की रोपाई
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने कहा, अगर किसी ने साठा लगाया तो होगी कार्रवाई
साठा धान लगाने की सूचना पर बंडा पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर धान की रोपाई कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने साठा धान की रोपाई रुकवा दी है। एसडीएम ने कहा कि साठा धान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को बंडा क्षेत्र के गांव गदाईसांडा में दो किसानों ने साठा धान की रोपाई शुरू करा दी। गांव के लोगों ने भाकियू नेताओं को मामले की जानकारी दी। भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम रामश्ंाकर को खबर कर दी और कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची तो साठा धान लगा रहे लोग भाग निकले।
पुलिस ने किसान के घर जाकर साठा धान की रोपाई न करने की कड़ी हिदायत दी। उधर, भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि कुछ बड़े किसान स्वार्थवश साठा धान की रोपाई कराने की जुगत में हैं। ऐसे लोगों को समाज, पर्यावरण और भूगर्भ जल की चिंता नहीं है। केवल अपना हित सोचने वालों की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम रामशंकर ने कहा कि साठा धान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बंडा एसओ एदयवीर सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर साठा धान की रोपाई रुकवा दी गई है।