{"_id":"64fb6d638eddcf589d05c237","slug":"police-is-not-taking-action-victim-reached-sp-office-with-petrol-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4365-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में पेट्रोल लेकर पहुंचे पीड़ित विनोद से पुलिसकर्मीं ने छीना पेट्रोल। संवाद
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया बंकी निवासी विनोद अपनी मां कलावती के साथ आत्मदाह करने के उद्देश्य से पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। दफ्तर के बाहर तैनात सिपाही ने पेट्रोल से भरी केन छीन ली। उसे एसपी के सामने पेश किया। एसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विनोद कुमार ने दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय में अपनी मां के साथ मुख्य गेट से प्रवेश किया। उसके हाथ में एक केन थी, जिसमें पेट्रोल भरा था। पेट्रोल देखकर वहीं खड़ा सिपाही सतर्क हो गया। उसने तुरंत ही केन छीन ली। इसके बाद वह दोनों को सीधे एसपी के पास ले गया। कलावती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 जून को उनके पुत्र भोलेशंकर का खेत पर पानी लगाते समय तीन लोगों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी उसे घर से उठाकर ले गए और करंट लगाकर हत्या कर दी। उस समय डर के चलते वह कुछ नहीं बता पाई। अब पीड़िता ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। मजबूरी में उसने पुलिस कार्यालय में आत्मदाह का निर्णय लिया। एसपी ने उनकी बात को सुनकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाभी से चल रहा है विवाद
बंडा थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि विनोद का अपनी भाभी शीला देवी से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। शीला को पति की मौत के बाद पांच लाख रुपये मिले थे। रुपये मिलते ही वह अपने मायके चली गई। विनोद अपनी भाभी से रुपये मांग रहा था। अन्य लोगों पर भी रुपयों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।