{"_id":"685c3b670abd36da8f070a35","slug":"police-is-looking-for-accomplices-who-made-fake-notes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-146743-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस को नकली नोट बनाने वाले साथियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस को नकली नोट बनाने वाले साथियों की तलाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नकली नोट बनाने का गिरोह पकड़े जाने के बाद चौक कोतवाली पुलिस उनके कनेक्शन के बारे में जांच कर रही है। उनकी कॉल डिटेल से उन लोगों की भी धरपकड़ होगी, जो उनसे नोट लेते थे। पुलिस शाहजहांपुर में रहने वाले आरोपी का पुराना इतिहास खंगाल रही है।
चौक कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उमरगंज जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद, उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला तीन पानी डाम फुलसूंगा रुद्रपुर निवासी पंकज गंगवार व शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी निवासी निखिल मिश्रा को पकड़ा था।
उनके पास से चार लाख 61 हजार के नकली नोट मिले थे। साथ ही नकली नोट बनाने के उपकरण भी मिले थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया था कि मास्टरमाइंड डॉ. नफीस पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर में किराये पर रहने के लिए आ रहा था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।