{"_id":"68320fac4337c9e805066bb2","slug":"police-is-checking-the-well-being-of-morning-walkers-also-keeping-an-eye-on-anti-social-elements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144559-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मार्निंग वॉर्कर का हालचाल जान रही पुलिस...अराजकतत्वों पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मार्निंग वॉर्कर का हालचाल जान रही पुलिस...अराजकतत्वों पर भी नजर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नमस्ते...आप ठीक हैं, सैर करते समय कोई समस्या तो नहीं आई। यह सवाल पुलिस कर्मी मॉर्निंग वॉर्कर से पूछते हैं। फिर उनके साथ सेल्फी खींचकर वाट्सएप ग्रुप पर भेजते हैं। सुबह घर से निकलने वालों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने मुहिम शुरू की है। अभियान के तहत हजारों लोगाें से इनपुट लिया जा चुका है।
कैंट, हनुमत धाम समेत कई इलाकों में सुबह के समय सैर करने निकलने वालों के अक्सर वारदात हो जाती थी। चेन स्नेचिंग, मारपीट और हादसा होने की घटनाएं होती रहती हैं। सुबह पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधी भी इसे माकूल समय मानते थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए मुहिम को शुरू किया है।
उनके निर्देश पर प्रत्येक थाने की पुलिस सुबह भी सड़क पर गश्त करती है। मॉर्निंग वॉकर के इलाके चिह्नित कर वहां अधिक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मी सैर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से संवाद कायम कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराते हैं। उनसे पूछते हैं कि कोई दिक्कत तो नहीं है। रास्ते में कोई अराजक तत्व तंग तो नहीं करता है। नहीं में जवाब आने पर मॉर्निंग वॉकर के साथ सेल्फी खींचकर वाट्सएप ग्रुप पर भेजते हैं। करीब एक सप्ताह से चल रहे अभियान में प्रत्येक थाने में पुलिसकर्मी संवाद कायम कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
लोगों में सुरक्षा की भावना का एहसास कराने के लिए पुलिस संवाद कायम कर रही है। प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति से संवाद किया जा रहा है। अभी तक हजारों लोगों से इनपुट लिया जा चुका है।
-राजेश द्विवेदी, एसपी