फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police is a friend, don't hesitate to seek help: CO

पुलिस आपकी, मदद लेने में न हिचकिचाएं : सीओ

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police is a friend, don't hesitate to seek help: CO
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मदद के लिए होती है। उससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। बेटियों की सुरक्षा के लिए थाने पर महिला पिंक बूथ बनाए गए हैं। पुलिस से मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ अरविंद कुमार ने कहा कि अपराधी नित नए प्रयोग कर रहे हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये साइबर क्राइम तेजी से फैल रहा है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी समस्याओं के बारे में परिजन से बात जरूर करें। कोई समस्या होने पर हेल्पलाइन 1090 और 112 में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह दी। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। सड़क दुर्घटना में 90 प्रतिशत मौत सिर पर हेलमेट न लगाने के कारण होती हैं। साइबर क्राइम की शिकायत 155260 हेल्पलाइन पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. सरन पाल सिंह, शशिभूषण, ऋतु शुक्ला, नरेश, अंकिता और अनुपम सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे कानून और अपराध की जानकारी मिली है। मैं इस जानकारी को परिवार में शेयर करूंगी। मैं भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर कानून का इस्तेमाल कर सकूंगी। प्रीति यादव
कार्यक्रम से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। अधिकारियों ने मेरे अंदर पुलिस के प्रति भय की भावना को दूर किया है। साइबर क्राइम की जानकारी मिली है। पलक प्रजापति
साइबर क्राइम जैसे अपराध की जानकारी मिली है। अपराध के प्रकार की जानकारी मिलने से उससे बचने में आसानी होगी। सभी को कानून का पालन करना चाहिए। राधा
कानून की जानकारी मिली है। हर किसी को कानून के बारे में पता होना चाहिए, ताकि मालूम रहे कि कहां पर हम नियमों की जाने-अनजाने अवहेलना कर देते हैं। गीतांजलि राजपूत
कानून और अपराध के बारे में जानकारी मिली है। हमें कानून के दायरे में रहना चाहिए। मैं कानून का सम्मान करता रहूंगा। समस्या होने पर 112 नंबर डायल करूंगा। तालिब छात्र
पुलिस पाठशाला में कानून की जानकारी होने से मुझे आत्मबल प्रदान हुआ है। मैं इस जानकारी को मित्रों से शेयर करूंगा। सभी को कानून का पालन करना चाहिए। श्याम राठौर

मैं गांव पहुंचकर सभी को कानून के बारे में बताऊंगा। यहां पर इस कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारियों ने बहुत अच्छी तरह से कानून की व्याख्या की है। लोकेश कुमार
पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के संबंध में काफी जानकारी दी है। छात्र जीवन से ही कानून की जानकारी होना जरूरी है। गोविंद मिश्रा

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार।

तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार। - फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed