{"_id":"66ecb58eb37069913f0f0ae9","slug":"police-helped-missing-elderly-man-found-with-family-after-five-years-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-127439-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने की मदद, पांच साल बाद परिजनों से मिला लापता बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने की मदद, पांच साल बाद परिजनों से मिला लापता बुजुर्ग
Fri, 20 Sep 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
खुटार। वर्ष 2019 से घर सें लापता 60 वर्षीय मुरारीलाल सिंह बुधवार को परिजनों से मिले तो सभी की आंखें भर आईं। पुलिस की मदद से परिजन उनको घर ले आए हैं।
गांव मलिका निवासी विनोद सिंह ने बताया कि उनके भाई मुरारीलाल सिंह की पांच वर्ष पहले मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह एक दिन घर से कहीं लापता हो गए थे। काफी तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन बंद कर दी।
इधर, पांच साल बाद मुरारीलाल पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर में पहुंचे तो वहां एक युवक ने उनसे बातचीत का वीडियो बना लिया, जिसे एसपी शाहजहांपुर को भेज दिया। एसपी ने वीडियो खुटार के थाना प्रभारी को भेजा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय कुमार ने मलिका पहुंचकर मुरारीलाल के परिजनों को वीडियो दिखाया। वीडियो से पहचान करने के बाद परिजन रात में ही हमीरपुर पहुंचे और मुरारीलाल को घर ले आए। मुरारीलाल के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पुलिस और वीडियो बनाकर मुरारीलाल को परिजनों से मिलाने का प्रयास करने वाले युवक का धन्यवाद दिया है।