{"_id":"6244c64a07eb6b1eb03f912b","slug":"police-garlanded-the-couple-in-shiv-mandir-shahjahanpur-news-bly4798517144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज के बाद हुई अनबन, पुलिस ने समझाकर शिव मंदिर में दंपती को पहनवाई फूल माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज के बाद हुई अनबन, पुलिस ने समझाकर शिव मंदिर में दंपती को पहनवाई फूल माला
विज्ञापन
ुवायां थाने में समझौते के बाद एक दूसरे को माला पहनाते दंपती
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। करीब छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज करने वाले युवक-युवती में किसी बात पर अनबन हो गई। युवती अपने मायके में रहने लगी थी। उसने पुलिस से पति की शिकायत की। पुलिस ने दोनों व उनके परिजन को थाने बुलाकर समझाया और उनके गिले-शिकवे दूर किए। इसके बाद दोनों साथ रहने को राजी हो गई। पुलिस ने शिवमंदिर में दोनों से एक-दूसरे को फूलों की माला पहनवाई।
कस्बे के मोहल्ला कुरगंजा निवासी छविनाथ की पुत्री रोली की बंडा के ढका निवासी पुष्पेंद्र के साथ छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज हुई थी। बाद में दोनों के परिजन की सहमति से उनकी रीति-रिवाज से भी शादी करा दी गई। करीब एक महीने पहले रोली और पुष्पेंद्र के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो र्गई। इसके बाद रोली मायके चली आई। रोली देवी ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मनमुटाव के कारणों की जानकारी की गई।
इंस्पेक्टर केबी सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया तो रोली और पुष्पेंद्र गिले-शिकवे भूककर साथ रहने को राजी हो गए। दोनों के परिवार वालों ने भी सहमति जताई। इसके बाद शिवमंदिर में रोली और पुष्पेंद्र ने एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाई। इस दौरान दंपती के परिजन और महिला पुलिसकर्मियों ने दंपती के सुखमय भविष्य की कामना की। इसके बाद थाने में मिष्ठान वितरित किया गया। ससुराल के लोग रोली देवी को विदा करा कर घर ले गए।