फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police did not take Tahrir nor took him to the hospital

बेरहम पुलिसः न तो घायल की तहरीर ली और न ही उसे अस्पताल भेजा

Fri, 06 May 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police did not take Tahrir nor took him to the hospital
तिलहर में बेहोश औरब को गोद में उठाकर एंबुलेंस में ले जाते परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पीटने से घायल किशोर को थाने ले जाया गया तो पुलिस ने उनकी न तहरीर ली और न ही अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति के प्रयास से उसे सीएचसी भेजा गया, जहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर दिया है।
विज्ञापन

गांव बख्तियारपुर के नरेश सिंह अपने 13 वर्षीय भतीजे औरव सिंह को बेहोशी की अवस्था में लेकर थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी विपिन चौधरी को तहरीर दी। बताया कि गांव व पड़ोसी गांव पुरायूं के कुछ लोग औरव को बहलाकर अपने घर ले गए और उसे जबरन अवैध शराब पिलाई। सूचना पर वह पहुंचा तो आरोपियों ने तमंचे से धमकाया। भतीजे को बुरी तरह पीटा। नरेश का आरोप है कि कार्यवाहक थाना प्रभारी ने उनकी तहरीर नहीं ली और उन्हें घायल भतीजे के साथ थाने से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण सिंह एडवोकेट ने एंबुलेंस बुलाकर औरव को सीएचसी पहुंचवाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने कहा कि रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। चाचा की ओर से दी गई तहरीर मनगढ़ंत है। थाने से निकालने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं खुदागंज थाने पर किसी कार्य से आया हूं। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। इस मामले की जानकारी लेता हूं। यदि व्यक्ति पीड़ित है तो उसके साथ न्याय किया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली की भी जांच की जाएगी। - अरविंद कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed