{"_id":"58cd72f54f1c1b277532abba","slug":"police-bomber-on-the-boy-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बोलेरो से बालक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बोलेरो से बालक की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बोलेरो भी पलटी, ड्राइवर घायल
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस की गाड़ी तोड़ी
ड्राइवर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शांत हुए लोग
पुलिस की बोलेरो की चपेट में आकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ड्राइवर पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। बाद में ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर मामला शांत हो सका। घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी अफजल का छह वर्षीय बेटा मोबीन खां रामचरन स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी रोजा की ओर से आई पुलिस की बोलेरो ने मोबिन को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर लगने से मोबीन उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर शिवधारी प्रजापति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे ड्राइवर शिवधारी को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मोबीन की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ बालक के परिवार को मुआवजा और पुलिस के ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
हालात बिगड़ते देख प्रभारी निरीक्षक ने आला अफसरों को घटना की सूचना दी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मोबीन के पिता अफजल की तहरीर पर पुलिस की गाड़ी के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ थाना रोजा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बालक मोबीन के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हादसे में पुलिस की गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है।
- कमरुल हसन, प्रभारी निरीक्षक रोजा
बच्चे का शव कब्जे में लेने में पुलिस के हाथ-पांव फूले
रोजा। पुलिस की बोलेरो से मौत का शिकार हुए बालक मोबीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तनवीर खां ने ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बमुश्किल राजी किया। मोबीन की लाश पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को करीब दो घंटे तक पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी।