{"_id":"646371f89924b6dd1a0de468","slug":"police-arrested-two-opium-smugglers-in-shahjahanpur-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े चार करोड़ रुपये की अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े चार करोड़ रुपये की अफीम बरामद
Tue, 16 May 2023 05:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 May 2023 05:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर में पकड़े गए अफीम तस्कर झारखंड के रहने वाले हैं। वहां से अफीम लाकर यूपी व अन्य प्रदेश में सप्लाई करते थे। इससे पहले भी यहां की पुलिस ने झारखंड़ के तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में एसओजी और थाना चौक कोतवाली की पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े चार किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.5 करोड़ होने का दावा किया है। जिले में इससे पहले भी कई बार अफीम पकड़ी जा चुकी है।
मुखबिर की सूचना पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात बरेली मोड़ पहुंच कर यात्री वाहन के इंतजार में खड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से साढ़े चार किलो अफीम, दो मोबाइल फोन व 2990 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात बरेली मोड़ पहुंच कर यात्री वाहन के इंतजार में खड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से साढ़े चार किलो अफीम, दो मोबाइल फोन व 2990 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
झारखंड के रहने वाले हैं दोनों तस्कर
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने झारखंड के जनपद चतरा के अमलेश यादव व इसी क्षेत्र के गांव रिमी टोला हेठ दोहर निवासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। दोनों झारखंड के आसपास से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में ऊंची कीमत पर बेचते थे। पहले भी जलालाबाद कस्बे में आकर अफीम बेच गए थे।
विज्ञापन
पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर
पुलिस ने दो मई की रात दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनसे पांच किलो अफीम, दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे। तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई थी। ये दोनों तस्कर भी झारखंड के चतरा जनपद रहने वाले थे। एक मई को मदनापुर पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े थे।